Monday, May 29, 2023

वृषभ, कन्या वृश्चिक वालों के लिए रहेगा शानदार, आइये जानते हैं 9 अप्रैल 2023 का राशिफल

More articles

Aaj Ka Rashifal 9 April 2023 : आज का दिन वृषभ, कन्या, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। आइये जानते हैं 9 अप्रैल 2023 का राशिफल कैसा रहेगा। (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 9 अप्रैल 2023 (Aries)

विरोधी पक्ष को कमजोर आंकने की गलती न करें। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। बच्चों की परेशानियों को समझें। सेहत कमजोर रहने वाला है। पेट में जलन महसूस हो सकती है। संध्या के समय जीवनसाथी के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं।

वृषभ राशि 9 अप्रैल 2023 (Taurus) 

नौकरी में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। नये काम की शुरुआत करने के लिये दिन शुभ है।

मिथुन राशि 9 अप्रैल 2023 (Gemini)

कार्यक्षेत्र में अफसरों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि 9 अप्रैल 2023 (Cancer)

सामाजिक काम में आपका मन लगेगा। छोटे-मोटे तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। छात्र आज नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग खुश रहेंगे। मित्रों से अपनी किसी बात को लेकर चिंता व्यक्त कर सकते हैं।

सिंह राशि 9 अप्रैल 2023 (Leo)

कारोबार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे। अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा।

कन्या राशि 9 अप्रैल 2023 (Virgo)

लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनन्द उठायेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। आप पिकनिक के लिये जा सकते हैं। शासकीय कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है।

तुला राशि 9 अप्रैल 2023 (Libra)

परिजनों के साथ किसी मुद्दे को लेकर  बातचीत कर सकते हैं. बनाकर रखें। इससे आपके मन का तनाव दूर होगा। जीवन में तरक्की के नये अवसर बनेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति की खरीद सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि 9 अप्रैल 2023 (Scorpio)

नौकरी में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। आपका मन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नए कार्यों में मन लगेगा।

धनु राशि 9 अप्रैल 2023 (Sagittarius)

आज किसी बात को लेकर असमंजस में रहेंगे आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद होगा।

मकर राशि 9 अप्रैल 2023 (Capricorn)

जिम्मेदारियों का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक मदद मिलेगी। धन प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।

कुंभ राशि 9 अप्रैल 2023 (Aquarius)

प्रबंधन सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। आपकी कार्यशैली में बदलाव होगा। विभिन्न स्रोतों से आय हो सकती है।

मीन राशि 9 अप्रैल 2023 (Pisces)

पुराने मामले उभरने की आशंका है। कर्ज दिया हुआ धन फंस सकता है। उच्च शिक्षा के लिये विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। अफसरों से ज्यादा बहसबाजी न करें। बेकार के कार्यों में समय व्यर्थ न करें।

आज का राशिफल 9 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 9 April 2023,  Horoscope Today 9 April 2023

Latest