Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 9 September 2022 : इन जातकों का बुरा समय...

Aaj Ka Rashifal 9 September 2022 : इन जातकों का बुरा समय दूर होगा, सफलता के द्वार खुलेंगे

Telegram

Aaj Ka Rashifal 9 September 2022, आज का राशिफल 9 सितंबर 2022 : दिन की शुरुआत विभिन्न उम्मीदों के साथ होती है। आज का दिन कई जातकों के लिए सफलता के द्वार खोलने वाला है। बुरा समय ठीक हो जाएगा। यहां जानेंगे कि किन राशियों को आर्थिक लाभ होने वाला है। जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल, कौन रहेगा सफल, पढ़ें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल 9 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 9 September 2022)

आज का मेष राशिफल 9 सितंबर 2022

आधुनिकता से प्रभावित रहेंगे। अपना कौशल बढ़ाने के लिए तकनीकी कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जरूरी होने पर ही यात्रा करें। जीवनसाथी से चल रही दिक्कत दूर होगी।

आज का वृषभ राशिफल 9 सितंबर 2022

घरेलू उलझनें दूर हो सकती है। आपको नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। सतर्क रहने से अनहोनी से बच पाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा कर रहे हैं तो जरूरी दस्तावेज साथ रखें। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। तनाव कम होगा।

आज का मिथुन राशिफल 9 सितंबर 2022

आज किसी रिश्तेदार के घर से उपहार प्राप्त हो सकता है। प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने में आलस्य न करें। सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। खर्च ज्यादा होगा। गुप्त बातों की चर्चा अनजान लोगों से सामने न करें ।

आज का कर्क राशिफल 9 सितंबर 2022

किसी को सलाह देना भारी पड़ सकता है। झगड़ा बढ़ेगा। मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। दफ्तर में आपसे खर्च का हिसाब मांगा जा सकता है। लेनदेन सावधानी से करें। जीवनसाथी को साथ लेकर यात्र कर सकते हैं। आलस्य न करें।

आज का सिंह राशिफल 9 सितंबर 2022

आपके संबंधियों के साथ चल रहे जमीन संबंधी विवाद शांत हो सकते हैं। सुलह कराने में परिवार के बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। कल-कारखानों में काम करने वाले जोखिम न लें। वाहन आदि खरीद सकते हैं। कारोबार ठीक रहेगा।

आज का कन्या राशिफल 9 सितंबर 2022

अपने मित्रों के साथ आज का दिन इंजाय करेंगे। आपको प्रसन्नता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र में आपका रूतबा बढ़ेगा। नए लोगों के बीच आपकी सराहना हो सकती है। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। सावधानी से खर्च करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

आज का तुला राशिफल 9 सितंबर 2022

पारिवारिक लोगों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। बच्चों को उनकी जरूरत की चीजें दिलाएंगे। आपकी आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में आपका मन लगेगा। शांत रहेंगे। तनाव कम हो सकता है। (आज का राशिफल 9 सितंबर 2022)

आज का वृश्चिक राशिफल 9 सितंबर 2022

कुसंगति के चलते आपका अधिक नुकसान हो सकता है। कारोबार में प्रगति होगी। संपत्ति को लेकर चल रही अनबन दूर हो सकती है। नशे से दूर रहें, किसी पर भी तत्काल भरोसा न करें। नया मोबाइल खरीद सकते हैं। यात्रा को टालें।

आज का धनु राशिफल 9 सितंबर 2022

किसी की मदद के चक्कर में आज आपके निजी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से किसी बात को न छिपाएं। कुंवारों की शादी तय होने की संभावना है। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। परिजनों से मधुरता रहेगी।

आज का मकर राशिफल 9 सितंबर 2022

रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम सद्भाव बना रहेगा। आज मनचाहे व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। किसी से उलझने से बचें।

आज का कुंभ राशिफल 9 सितंबर 2022

कोई आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। ईश्वर की कृपा से आपकी बड़ी दिक्कत दूर हो सकती है। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के लोगों से अपनापन रहेगा।

आज का मीन राशिफल 9 सितंबर 2022

जरूरी कार्यों को पूरा करने में आलस्य न करें। कोई आपको बदनाम करने का प्रयास कर सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। शाम को खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। किसी कार्य को टालने से बचें।  (Aaj Ka Rashifal 9 September 2022)

Shradiya navratri 2022 : मां दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी, नवरात्रि की तिथि, घटस्थापना मुहूर्त के बारे में जानें

आज का राशिफल 9 सितंबर 2022, Rashifal 9 September 2022,  Horoscope Today 9 September 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular