Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 9 October 2022 : संडे का पूरा मजा लेंगे...

Aaj Ka Rashifal 9 October 2022 : संडे का पूरा मजा लेंगे ये जातक, पिकनिक मनाएंगे, करियर, कारोबार में लाभ होगा

Telegram

Aaj Ka Rashifal 9 October 2022, आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2022 : आज रविवार 9 अक्टूबर को कई राशि वालों को खुशखबरी मिलेगी। रूके  हुए कार्य पूरे करेंगे। छुट्टी का आनंद लेंगे। पिकनिक मनाने के लिए पास की जगह जा सकते हैं। करियर, कारोबार में लाभ होगा, और ज्यादा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope)।

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 9 October 2022)

मेष राशि

आज कुछ विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्तेदारों के घर जरूरी काम के सिलसिले में जाना पड़ेगा। तनाव की स्थिति निर्मित होने के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। कारोबार में हानि होने की संभावना है।

वृषभ राशि

आपके विचारों से कई लोग प्रभावित रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक मनाएंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। धन लाभ होने की संभावना है। रूके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना पड़ सकता हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे।

मिथुन राशि

करियर संबंधी सूचना मिलेगी। कुंवारों की शादी तय होगी। सेहत संबंधी चल रही समस्या दूर हो सकती है। आज पारिवारिक कार्यों में ज्यादा खर्च होगा। भाई-बंधुओं की मदद करेंगे। व्यवसाय को लेकर कुछ तनाव हो सकता है।

कर्क राशि

सार्वजनिक कार्य में सक्रिय भागीदारी देंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। छुट्टी का मजा ले सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत करनी होगी। आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

क्रोध में किसी से अपशब्द कह सकते हैं। आप पर आज कुछ आरोप लग सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी से चालाकी करने का प्रयास न करें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा।

कन्या राशि

जरूरी कार्य के सिलसिले में यात्रा करेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ सकता है। आपका मन आज व्यथित रहेगा। कुसंगति के चलते धन की कमी रहेगी। आपकी आलोचना हो सकती है। पीठ पीछे किसी की बुराई करने की प्रवृत्ति को छोड़ें।

तुला राशि

अपनी वाणी में मधुरता लाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए सोर्स से धन लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। पैतृक मामले को लेकर सुलह हो सकती है। आपकी सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। तनाव कम होगा, आपका काम प्रगति पर रहेगा। (Rashifal 9 October 2022)

वृश्चिक राशि

विशिष्ट लोगों से मुलाकात होगी।राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ा पद मिलने की संभावना है। किसी की बातों में आकर अपने करीबियों पर शक न करें। धन को लेकर सतर्क रहें। कोई आपसे उधार मांगने आ सकता है। व्यवसाय ठीक रहेगा।

धनु राशि

देर रात तक जागने के कारण सेहत खराब हो सकती है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। आज के दिन का आनंद लेंगे। आपको प्रसन्नता मिलेगी। परेशानी दूर होगी। वाहन सतर्कता से चलाएं। जरूरी सामान साथ रखें।

मकर राशि

आज आपमें  आलस्य ज्यादा रहेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में ढिलाई कर सकते हैं। विवाद दूर होंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। देर रात तक न जागें। महिला वर्ग को लाभ होने की संभावना है। करियर आगे बढ़ेगा।

कुंभ राशि

राजनीतिक लोगों से संबंध का लाभ मिलेगा। आपका कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। व्यवसाय में बड़ी डील हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें, कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मिठास रहेगी। बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। निजी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकते हैं। आपकी कार्यशैली में परिवर्तन होगा। तनाव हो सकता है। कोई आपसे अपशब्द कह सकता है। सतर्क रहें, जोखिम न लें। (आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2022)

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2022, Rashifal 9 October 2022,  Horoscope Today 9 October 2022

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Telegram