Friday, July 11, 2025
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal: मिथुन, तुला, मकर राशि के लिए आज का दिन...

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, तुला, मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ के अवसर मिलेंगे

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन मिथुन, तुला, मकर के जातकों के शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज मंगलवार का 12 राशियों का राशिफल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि 6 मई 2025 (Aries)- आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। करियर में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में भावनात्मक लगाव और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने के योग बन रहे हैं। संबंधियों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

वृषभ राशि 6 मई 2025 (Taurus)- आज एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। बाहर का भोजन करने से पाचन खराब हो सकता है। आज उधार लेने से आपको बचना चाहिये। अपने खर्चों में कटौती करें वरना बजट गड़बड़ा सकता है। सन्तान के व्यवहार से थोड़ा आहत हो सकते हैं। साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न होगी।

मिथुन राशि 6 मई 2025 (Gemini)-धन लाभ होगा। युवा जातक प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। ऑफिस का काम पूरी मेहनत से करेंगे। कारोबार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च करेंगे। मित्रों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।

कर्क राशि 6 मई 2025 (Cancer)-आज काम में आपका मन नहीं लगेगा। तात्कालिक निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बिना माँगे किसी को राय देने से अपमान हो सकता है। दवाइयों पर धन खर्च होगा। अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह राशि 6 मई 2025 (Leo)- शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लोग आपसे परामर्श लेना पसन्द करेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे।

कन्या राशि 6 मई 2025 (Virgo)- आज का दिन का आनन्द लेंगे। कारोबार में कठिनाई हो सकती है। आपके कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। पड़ोसियों के साथ विवाद उभरने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। अपनी दिनचर्या सन्तुलित रखें।

तुला राशि 6 मई 2025 (Libra)- आज का दिन शुभ है। दाम्पत्य सम्बन्धों में थोड़ी उठा-पठक हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि कम होने की सम्भावना है। शोधकार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मतभेदों का समाधान हो सकता है।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल मई 2025, Monthly Horoscope May 2025

वृश्चिक राशि 6 मई 2025 (Scorpio)- आज थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। कारोबार में बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें।

धनु राशि 6 मई 2025 (Sagittarius)- साझेदारी में कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपके सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। नौकरी मिलने की सम्भावना है।

मकर राशि 6 मई 2025 (Capricorn)- आज शुभ सूचना मिल सकती है। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों के लिये आज का दिन शुभ है। कोई कठिन कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी से ईर्ष्या व द्वेष न करें।

कुंभ राशि 6 मई 2025 (Aquarius)- आज हनीमून के लिये जा सकते हैं। अपने प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये दिन शुभ है। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास करें। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में धन लाभ मिलेगा।

मीन राशि 6 मई 2025 (Pisces)- आज गम्भीर रहेंगे। नजदीकी लोगों की सलाह की उपेक्षा करना नुकसानदेह हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में रुकावटें होने की सम्भावना है। सेहत संबंधी दिक्कत को लेकर लापरवाही न करें।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular