Aaj Ka Vrischik Rashifal 21 July 2022 | आज का वृश्चिक राशिफल 21 जुलाई 2022
दैनिक वृश्चिक राशिफल 21 जुलाई 2022
आपके क्रोधपूर्ण व्यवहार से कोई व्यथित हो सकता है। आप आत्मग्लानि महसूस करेंगे। युवा का करियर से जुड़ा संकट दूर हो सकता है। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। कर्ज लेकर कारोबार शुरू कर सकते हैं। सरकारी काम में अड़चनें आने की संभावना है। गलत कार्य में लिप्त न हों। आपको पारिवारिक कार्यों के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। आपकी वजह से किसी मित्र के कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, जरूरी कार्यों को पूरा करने में आलस्य न करें। जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
उपाय – श्रीराम नाम मंत्र का जप करें। किसी जरूरतमंद की मदद करें।
Weekly Horoscope : इन पांच राशियों को इस हफ्ते मिलेगी बंपर सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल