Saturday, June 10, 2023

जेल में फिसलकर गिरे आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती

More articles

Join to Us

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन बुधवार की रात तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए।तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार, आप नेता सत्येंद्र जैन को चोटें आई हैं। चेकअप के लिए उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया है। सूत्रों के अनुसार सत्येंद्र जैन चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े थे।

इससे पूर्व भी सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। गौरतलब है कि धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सोमवार को सत्येंद्र जैन की आई फोटो में वे अस्वस्थ और कमजोर दिख रहे थे। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों पर ओडिशा के टोल नाका कर्मचारियों ने बरसाए लाठी-डंडे, Video Viral

Latest