भैंसों को बूचड़खाना ले जा रहे दो लोगों पर कार्रवाई, दो पिकअप जब्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. भैसों को ओडिशा के बूचड़खाना ले जा रहे दो लोगों के खिलाफ सांकरा पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 10 भैसों को छुड़ाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सांकरा पुलिस वन विभाग फारेस्ट नाका झगरेनडीह के स्टाफ के द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि कुछ व्यक्ति दो पिकअप वाहन में बिलाईगढ की ओर से ओडिशा की ओर गौवंश प्रजाति के भैंसों बूचड़खाना ओडिशा ले जा रहे थे और वाहन को झगरेनडीह बेरियर में रोककर खड़ा किए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि दो पिकअप वाहन में 10 नग गौवंश प्रजाति के भैंस मिले। वाहन क्रमांक ओडी 26 ई 1144 के चालक को पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पुकू राउत पिता लेखराम राउत (26 साल) ग्राम महातमतोरा थाना खरियार रोड ओडिशा और वाहन क्रमांक ओडी 05 बीसी 8415 के चालक खेमराज राउत पिता कुंज लाल राउत (21 साल) ग्राम भैंसाताल थाना खरियार रोड ओडिशा होना बताए। वहीं पिकअप में रखे गौवंश प्रजाति के भैंसों ओडिशा के बूचड़खाना ले जाना बताए। पुलिस ने दोनों वाहनों से कुल 10 भैंस कीमत 3,50,000 एवं घटना में प्रयुक्त दो नग पिकअप वाहन कीमत 600000 रुपए कुल कीमत 9,50,000 रुपए को जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की।

एडवाइजरी : कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें ये जरूरी सावधानियां, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे की वजह