Thursday, March 23, 2023
HomeDharm-KarmAhoi Ashtami 2022: बच्चों के लिए माताएं रखेंगी अहोई अष्टमी का व्रत,...

Ahoi Ashtami 2022: बच्चों के लिए माताएं रखेंगी अहोई अष्टमी का व्रत, शिव योग देगा दोहरी खुशी

Telegram

Ahoi Ashtami 2022: अपने बच्चों की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य की कामना से माताएं अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। यह व्रत कार्तिक माह की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। यह व्रत करवा चौथ व्रत के ठीक 3 दिन बाद होता है। ऐसी मान्यता है कि अहोई अष्टमी व्रत रखने से संतान सुख की प्राप्ति, संतान की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस बार अहोई पर्व (Ahoi Ashtami 2022) 17 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। इस शिव योग समेत कई योग निर्मित होंगे, जिससे दोहरी खुशी मिलेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार Ahoi Ashtami 2022 व्रत का पारण तारों को देखकर किया जाता है।  तारों की पूजा करते उन्हें अर्घ्य दिया जाता है और फिर व्रत पारण करने की मान्यता है।साथ ही कुछ उपाय किए जाते हैं, जिसे लेकर माना जाता है कि इन उपायों को करने से महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अहोई अष्टमी के दिन उपाय  (Ahoi Ashtami Upay)

  • अहोई अष्टमी के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें।
  • दूध का भोग लगाएं।
  • पूजन के प्रसाद का एक एक हिस्सा गाय और उसके बछड़े को खिलाएं।
  • संध्या के समय पीपल के नीचे 5 दीपक जलाएं
  • मनोकामना का स्मरण करते हुए पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें
  • अहोई अष्टमी पर शिव योग रहेगा  इस दिन दंपत्तियों को एक साथ अहोई माता को सफेद फूल अर्पित करना चाहिए।
  • तुलसी का पौधा लगाएं।
  • संध्या के समय तारों को अर्घ्य दें और पूजन करें।
  • अहोई माता से संतान प्राप्ति की मनोकामना रखें।

ऐसे करें पूजन

यदि कोई संतान प्राप्त की कामना के लिए ये व्रत रख रही हैं, तो इस दिन दंपत्ति को एक साथ अहोई अष्टमी का व्रत रखना चाहिए। इस दिन 7-9 चांदी के मोतियों को लाल रंग के धागे में पिरोएं। इस माला को अहोई माता को पहनाएं। मान्यता के अनुसार संतान की इच्छा रखने वाले दंपत्ति को अहोई अष्टमी से लेकर 45 दिनों तक भगवान गणेश को रोज बेलपत्र अर्पित करें।बेलपत्र चढ़ाते समय ‘ओम पार्वतीप्रियनंदनाय नम:’ मंत्र का जप करें। (अहोई अष्टमी 2022)

Tula Sankranti 2022। 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या से तुला राशि में आएंगे, इस दिन यह काम जरूर कर लें

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular