Thursday, July 10, 2025
HomeAutoइलेक्ट्रिक स्‍कूटर निर्माता के ब्रॉन्‍ड अंबेसडर बने अजय देवगन

इलेक्ट्रिक स्‍कूटर निर्माता के ब्रॉन्‍ड अंबेसडर बने अजय देवगन

भारत के ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माता की ओर से नए-नए उत्‍पादों को पेश और लॉन्‍च कर रहे हैं। वहीं बिक्री बढ़ाने के लिए कई निर्माताओं की ओर से बॉलीवुड स्‍टार, स्‍टार खिलाडि़यों को ब्रॉन्‍ड अंबेसडर बनाया जाता है। इसी कड़ी में अब एक और इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता BGauss ने बॉलीवुड के स्‍टार को अपना ब्रॉन्‍ड अंबेसडर बनाया गया है।

अजय देवगन बने BGauss के ब्रॉन्‍ड अंबेसडर

बॉलीवुड स्‍टार अजय देवगन (Ajay Devagn) अब BGauss के साथ जुड़ गए हैं। साझेदारी होने के बाद अब एक्टर अजय देवगन इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता के ब्रॉन्‍ड अंबेसडर बन गए हैं।

अजय देवगन ने यह कहा

BGauss के ब्रॉन्‍ड अंबेसडर बनने के बाद बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने कहा कि बीगॉस, एक इंडियन ब्रांड है, जो विश्व स्तरीय इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर केंद्रित है, और मैं इसी सार्थक कारण से उनके साथ जुड़ा हूँ। RUV350 गुणवत्ता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और स्मार्ट, स्वच्छ गतिशीलता की ओर यात्रा में एक कदम आगे बढ़ाता है।

वहीं निर्माता की ओर से भी इस घोषणा के बाद संस्‍थापक और प्रबंध निदेशक हेमंत काबरा ने कहा कि बीगॉस में, हम विशेष रूप से इंडियन रोड के लिए डिज़ाइन किए गए व्यावहारिक और विश्वसनीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हमारे वाहन इस प्रतिबद्धता को मूर्त रूप देते हैं। अजय देवगन की ईमानदारी और जन अपील हमारे ब्रांड के सिद्धांतों के साथ पूरी तरह से मेल खाती है, और हमें विश्वास है कि उनकी साझेदारी हमारी पहुंच को काफी मजबूती देगी क्योंकि हम टिकाऊ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देते हैं।

कंपनी के स्कूटर

वाहन निर्माता कंपनी की ओर से मौजूदा समय में दो इलेक्‍ट्रिक वाहनों की बिक्री देश में की जाती है। इनमें BGauss RUV 350 और C12 शामिल हैं। दोनों स्‍कूटर को निर्माता की ओर से 85 से 105 किलोमीटर की रेंज के साथ ऑफर किया जाता है। इनकी कीमत भी एक लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये एक्‍स शोरूम के बीच है।

Mahindra Scorpio N का वेटिंग पीरियड बढ़ा, खरीदने के लिए करना होगा इंतजार

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular