छह ग्रहों की युति: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस साल मार्च 2025 में एक अद्भुत संयोग होने वाला है, जिसके तहत मीन राशि में एक साथ 6 ग्रह आएंगे। राहु और शुक्र पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं फरवरी में बुध का, 14 मार्च से सूर्य का इस राशि में प्रवेश होगा। इसके बाद 28 मार्च को चंद्रमा का मीन राशि में प्रवेश होगा और 29 मार्च को शनि देव भी मीन राशि में आ जाएंगे। ऐसे में 29 मार्च 2025 को मीन राशि में 6 ग्रहों की अद्भुत युति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं मार्च में 6 ग्रह मिलकर किन 5 राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे, जिससे मनचाही सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
छह ग्रहों का संयोग इस राशि के लिए खुशियां लाएगा। हालांकि कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन अंततः आर्थिक लाभ के प्रबल योग निर्मित होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। रिश्तों में तनाव और व्यक्तिगत समस्याएं आ सकती हैं। अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें और आत्म-जागरूकता बढ़ाएं। यह समय आत्म-मंथन और आत्मिक विकास का है।
मिथुन राशि
मीन राशि में बनने वाला 6 ग्रहों का संयोग मिथुन राशि के लिए भी खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे। युवाओं के लिए करियर में अचानक तरक्की के योग बनेंगे। सरल व शांतिपूर्ण संवाद बनाए रखें। अपने निर्णय सोच-समझकर लें और अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें।
कन्या राशि
छह ग्रहों का दुर्लभ संयोग कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ और लाभकारी रहेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण लेकिन फायदेमंद रहेगा। खेल से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस दौरान नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। कारोबार को लेकर किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि
छह ग्रहों का अद्भुत संयोग मकर राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। शुभ ग्रहों के प्रभाव से आपको व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। अत्यधिक महत्वाकांक्षा से बचें। जोखिम न लें। कार्यस्थल पर काम को लेकर सजग रहेंगे। अधिकारियों की प्रशंसा मिल मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को जॉब से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मार्च में बनने वाला छह ग्रहों का अद्भुत संयोग शुभ है। इसके परिणामस्वरूप धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रहेगा। शादीशुदा जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ा तोहफा मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के कई योग बनेंगे। आपको में शानदार प्रस्ताव मिलने के योग हैं।