Ank Jyotish 6 September 2023 अंक ज्योतिष 6 सितंबर 2023 : बुधवार के अंक ज्योतिष के अनुसार एक और छह मूलांक के जातकों का दिन कठिन रहेगा। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। सतर्क रहें। मूलांक तीन, पांच के लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। बड़ी चिंता दूर होगी। करियर आगे बढ़ेगा। आइये जानते हैं आज 6 सितंबर 2023 का अंक राशिफल क्या कहता है। (Ank Rashifal)।
मूलांक 1
आज सावधान और सतर्क रहना होगा। किसी बड़ी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। धन संपत्ति की सुरक्षा करें।
मूलांक 2
आज का दिन यादगार रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। कुटिल लोगों से सतर्क रहें।
मूलांक 3
अच्छी खबर मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई मित्र आपको मार्गदर्शन कर सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
मूलांक 4
दफ्तर में हंगामा होने की संभावना है। विवाद से दूर रहें। अपनी गोपनीय बात किसी से न कहें। आज सावधान रहें।
मूलांक 5
करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। आज किसी काम से बाहर जा सकते हैं।
मूलांक 6
आज ये मूलांक वाले किसी कठिन परिस्थिति का सामना करेंगे। अपने परिवार के लोगों से विवाद हो सकता है।
मूलांक 7
कर्ज से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक कार्यं में व्यस्त रह सकते हैं। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे।
मूलांक 8
लालच न करें। आज किसी से बहस हो सकती है। विवाद की स्थिति को टालें। धन की स्थिति ठीक रहेगी। पूजापाठ में मन लगेगा।
मूलांक 9
आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। कारोबार को लेकर चल रही परेशानी दूर हो सकती है। किसी को सलाह न दें।