Monday, October 2, 2023
HomeदेशAnk Jyotish, 1 September 2023: आज का दिन इन मूलांक वालों के लिए...

Ank Jyotish, 1 September 2023: आज का दिन इन मूलांक वालों के लिए रहेगा खास, इन उपायों से मिलेगा लाभ

Share This

Ank Jyotish, 1 September 2023: अंक ज्योतिष के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा औऱ अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए ये उपाय करें।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर हुआ है तो आपका मूलांक 1 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी सूर्य है।
आज व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है, साथ ही नया प्रोजेक्ट भी आ सकता है। (Ank Rashifal) नए कार्य आरंभ होंगे जिसकी वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – हरा
उपाय –रुद्राभिषेक करें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी चंद्रमा है।
जॉब करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। (Ank Rashifal) अत्यधिक व्यय से बचकर रहें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ रंग – सलेटी
उपाय – लक्ष्मी चालीसा पाठ करें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी बृहस्पति है।
निजी कंपनी में  नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है, व्यापार में भी लाभ होगा। (Ank Rashifal)आज के दिन किसी को भी धन उधार न दें। पार्टनर के साथ खटपट हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शरीर में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, आनंद का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग – हल्का नीला
उपाय – भगवान श्रीहरि की उपासना करें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और आपके मूलांक का स्वामी राहु है।
व्यापार में दूसरों पर भरोसा न करें। जो भी निर्णय़ लें, सोच-समझकर लें।(Ank Rashifal)  पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। दूसरों के साथ बेवजह मनमुटाव से बचें। मानसिक तनाव और डिप्रेशन के चलते समस्याएं बनी रहेंगी।
शुभ रंग – केसरिया
उपाय – भगवान विष्णु की पूजा करें।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 23 या 14 तारीख को जन्म लिया हुआ है तो आपका मूलांक 5 बनता है तथा आपके मूलांक का स्वामी बुध है।
आज सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन एवं लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। (Ank Rashifal) व्यापार में संभल कर रहें। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, नया कार्य आरंभ हो सकता है।प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक रहेगा। बाहर का खाना खाने से बचें, पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।
शुभ रंग – पीला
उपाय – भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी शुक्र है।
आज नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जा रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। (Ank Rashifal) आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।  रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग – सिल्वर
उपाय – मां लक्ष्मी की पूजा करें।

Aaj Ka Rashifal 1 September 2023 : इन राशियों के जीवन में आज नकारात्मकता रहेगी, जानिए किसे मिलेगी कारोबार में सफलता

मूलांक 7

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा तथा आपके मूलांक का स्वामी केतु है।
शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं, नौकरी जाने के भी योग बन रहे हैं। (Ank Rashifal) पैसे संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, खर्च पर नियंत्रण बनाए रखें। आज हर मामले में परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
शुभ रंग – ऑरेंज
उपाय – भगवान शिव की आराधना करें।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 बनता है एवं आपके मूलांक का स्वामी शनि है।
नई जॉब का ऑफर मिल सकता है हालांकि अभी आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। (Ank Rashifal) धन के मामले में सतर्क रहें।स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – सफ़ेद
उपाय – पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा एवं आपके मूलांक का स्वामी मंगल है।
करियर के लिए समय ठीक नहीं है, नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अभी इंतजार करें। (Ank Rashifal) दूसरों के साथ पैसे का लेन-देन करने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा।
शुभ रंग – लाल
उपाय – शिव पूजन करें।


Share This