Wednesday, July 16, 2025
HomeAstrologyअंक ज्योतिष 28 दिसंबर 2024: अपनी जन्म तिथि के अनुसार जानें भविष्यफल

अंक ज्योतिष 28 दिसंबर 2024: अपनी जन्म तिथि के अनुसार जानें भविष्यफल

अंक ज्योतिष 28 दिसंबर 2024, Ank Jyotish 28 December 2024 : अंक ज्योतिष (Numerology) के आधार पर 1-9 मूलांक वाले अपनी जन्म तिथि के अनुसार भविष्यफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं आज शनिवार 28 दिसंबर 2024 का अंक राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1

मूलांक 1 के जातकों को आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं में उलझेंगे। मित्रों से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले आज काफी खुश रहने वाले हैं। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। बाइक या स्कूटर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। किसी को उधार न दें। वापसी की गारंटी नहीं है।

मूलांक 3

मूलांक 3 जोखिम लेते समय सतर्क रहें। आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों से भेंट होगी। घरेलू जरूरतों के सामानों की खरीददारी करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

मूलांक 4

मूलांक 4 के युवाओं के लिए आज का दिन खास रहेगा। लव लाइफ आगे बढ़ेगी। कुछ लोगों की शादी तय हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

मूलांक 5

मूलांक 5 के जातक यात्रा कर सकते हैं। परिजनों के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। मनचाहे व्यंजन का आनंद लेंगे। संतान की कुछ समस्या को दूर करेंगे।

मूलांक 6

मूलांक 6 किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। बच्चों को ऑनलाइन गेम से दूर रखने का प्रयास करें। इंटरनेट से जुड़ी समस्या का सामना करेंगे।

मूलांक 7

मूलांक 7 के जातकों को नौकरी मिलेगी। आज काफी खुश रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अफसरों से मुलाकात होगी। देर रात तक जागने से बचें।

मूलांक 8

मूलांक 8 विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सेहत संबंधी कष्ट से निजात मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने की संभावना है। राजनीतिक लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। सावधानी से खर्च करें।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular