Ank Rashifal 13 April 2025, आज का अंक राशिफल 13 अप्रैल 2025, Numerology Horoscope : अंक ज्योतिष में अंकों के आधार पर जातकों का भविष्यफल ज्ञात किया जाता है। भाग्यांक और मूलांक जानने के लिए अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक होगा। इसी तरह अंकों को सिर्फ तारीख को जोड़ने पर मूलांक का पता चलेगा, जैसे महीने के 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होगा। आइए जानते हैं आज 13 अप्रैल 2025 का दिन अंक राशिफल के आधार पर कैसा रहेगा
Ank Jyotish 13 April 2025, आज का अंक ज्योतिष 13 अप्रैल 2025
मूलांक 1
आज का दिन ठीक रहेगा। पुराने रूके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। छुट्टी का दिन बच्चों के साथ बिताएंगे। धन अधिक खर्च हो सकता है। परिवार के साथ घूमने जाएंगे।
मूलांक 2
आज किसी को सलाह न दें। विरोध का सामना करना पड़ सकता है। जमीन संबंधी विवाद उभर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। करियर में सफल रहेंगे। युवाओं को जॉब मिलने की संभावना है।
मूलांक 3
सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें। अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार में आय होने की संभावना है।
मूलांक 4
किसी से बदले की भावना न रखें। पूर्व के विवादों से मुक्ति मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत को लेकर कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। कुंवाराें का रिश्ता तय हो सकता है।
मूलांक 5
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। विरोधियों को परास्त करेंगे।
यह भी पढ़ें – आज का राशिफल 13 अप्रैल 2025: तुला, मकर, वृषभ को आज सफलता, वृश्चिक सावधान रहें
मूलांक 6
जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे। आज किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा। रूके हुए काम पूरे कर पाएंगे। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
मूलांक 7
कोई भी काम बेमन से न करें। जोखिम लेने से बचें। आज का दिन कुछ कठिन हो सकता है। कीमती वस्तु गुम होने से परेशान रहेंगे। पारिवारिक उलझन बढ़ सकती है।
मूलांक 8
अनजान लोगों की वजह से हानि हो सकती है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। घर में आयोजन हो सकते हैं। किसी को सलाह न दें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें।
मूलांक 9
आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार के साथ विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यं में हिस्सा लेंगे।