बेमचा स्कूल में वार्षिकोत्सव और प्रतिभावान राष्ट्रीय खिलाड़ियों सम्मानित किया गया
महासमुंद. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेमचा में प्रतिवर्ष की भांति इस सत्र में भी वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभावान बच्चों के सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रहास चंद्राकार अध्यक्ष बीज निगम, विशिष्ट अथिति गण द्वारिका प्रसाद चंद्राकार, हुलसी चंद्राकार जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य संगीता राहुल चंद्राकर, राहुल चंद्राकर कोषाध्यक्ष भाजपा, देवेंद्र चंद्राकर सरपंच, देवेंद्र चंद्राकर महासमुंद, पवन पटेल जिला अध्यक्ष किसान मंच, धर्मेंद्र महोबिया, हरबंस सिंह ढिल्लो, शरद मराठा, नईम खान, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष लखनु राम निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि रविकांत चंद्राकर, उप सरपंच सुनीता कहार, सरस्वती जांगड़े, वरिष्ठ नागरिक भगत राम साहू, रमेश चंद्राकर, हीरालाल साहू, सेवती यादव, राम दयाल साहू, लीलाधर साहू, सेवानिवृत प्राचार्य डी. आर.डहरिया संस्था से नव पदोन्नत प्राचार्य तुलेंद्र सागर गढ़सिवनी के आतिथ्य में कार्यक्रम की शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ राजकीय गीत का सस्वर संगीत मय वातावरण में के आर सागर के निर्देशन में हुआ।
नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। पश्चात प्राथमिक शाला से खेमिन साहू शिक्षिका, उच्च प्राथमिक शाला से खेमराज साहू शिक्षक एवं हायर सेकण्डरी स्कूल से किरण पटेल व्याख्याता के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति, लोक संस्कृति, लोक नृत्य, नाटक, एवं फैंसी ड्रेस के साथ नशा उन्मूलन सन्देश देते बच्चों की प्रस्तुति को पलकों ने खूब सराहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय बाल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्मी चंद्राकर के साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बच्चों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक ने बच्चों के प्रस्तुति व प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए खेल मैदान, स्टेडियम, एवं गौरव पथ व महतारी सदन का निर्माण के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल भवन की घोषणा अपने उद्बोधन में दिया। साथ सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों के साथ स्कूल परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दिए।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य सोहन लाल पाटकर द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन किरण पटेल, खेमराज साहू एवं खेमिन साहू ने संयुक्त रूप से किया गया । उक्त विज्ञप्ति खेल शिक्षक डॉ सेवन दास मानिकपुरी ने दिया ।
कार्यक्रम में शाला परिवार से एस एल पाटकर, के आर सागर, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, नवीन चंद्राकर, किरण पटेल, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, संगीता चन्द्राकर, आराधना साहू, डॉ सेवनदास मानिकपुरी, विनोद वर्मा, मनीष साहू, पूर्णिमा सिन्हा, रश्मि चन्द्राकर, हेमलता साहू, सुमन कोसरे शहनाज बानो खान, खेमराज साहू, गुहन लाल साहू, तृप्ति दानियल, टाकेश्वर प्रसाद साहू, गजेन्द्र साहू, खेमिन साहू, सीमा चंद्राकर, कार्यालयीन स्टॉप में शकुंतला सोनी, सुषमा सागर, रूखमणी साहू, जागेश्वरी गोस्वामी, आकांक्षा पात्रे एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं व पालकगण उपस्थित रहे।
6 एयरबैग और दमदार माइलेज वाली बजट ऑटोमैटिक कारें