बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से राज्य में क्षेत्र सहायक (फील्ड असिस्टेंट) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वे युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए 25 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन ही भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 मई 2025 तय की गई है।
ये है शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से आईएससी/ कृषि डिप्लोमा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस बात ध्यान रखें कि आईएससी/ कृषि डिप्लोमा के समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग नहीं ले सकते हैं।
कितनी है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष एवं महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी। वहीं उम्र की गणना 1 अप्रैल 2024 को ध्यान में रखकर होगी।
ये है भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से बिहार में ल 201 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैटेगरी वाइज भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
अनारक्षित | 79 पद |
अनुसूचित जाति | 35 पद |
अनुसूचित जनजाति | 2 पद |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 37 पद |
पिछड़ा वर्ग | 21 पद |
पिछड़े वर्ग की महिलाएं | 7 पद |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 20 पद |
कुल पदों की संख्या | 102 |
आवेदन प्रक्रिया एवं फीस
जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र केवल BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर ही भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
इस भर्ती में आवेदन के साथ ही जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग को 540 रुपये आवेदन फीस के रूप में भुगतान करना होगा। एससी, एसटी पीएच वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये निर्धारित है।
BSSC Field Assistant (Agriculture Department) Recruitment Notification 2025 PDF
अंटार्कटिका में नौकरी करने का मौका दे रहा ये विभाग, ये है इंटरव्यू की डेट
फूड सेफ्टी ऑफिसर के 100 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 27-04-2025