मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

माध्यमिक शिक्षा मंडल में 20 सदस्यों की नियुक्ति, 5 विधायक शामिल, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा के बाद आदेश जारी

On: June 13, 2024
Follow Us:
माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में 20 सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इसमें 5 विधायक शामिल हैं। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है।

मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है। सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है।

नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माध्यमिक शिक्षा मंडल को निर्णय लेने में परेशानी हो रही है। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से ही शुरू हो गई थी, किन्तु आचार संहिता की वजह से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाया था।

ये हैं सदस्य

स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 मंडल सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सदस्यों में विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में पांच विधायक शामिल किए गए हैं, इनमें अहिवारा विधायक डोमन सिंह कोर्सेवाड़ा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और कांकेर विधायक आशाराम नेताम शामिल हैं।

इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राचार्य वर्ग में प्रकाश यादव राजनांदगांव, प्रफुल्ल शर्मा जांजगीर-चांपा और श्रीमती इंदु अग्रवाल कोरबा को माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्य बनाया गया है।

प्रशिक्षण महाविद्यालयों से श्रीमती श्रद्धा मिश्रा अंबिकापुर को शामिल किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापक माशिमं के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। प्राध्यापकों में संजय ठाकुर दंतेवाड़ा, ऋषि कश्यप बिलासपुर, जितेन्द्र कुमार सिंह कबीरधाम, ओंकार सिंह ठाकुर बलरामपुर, डॉ. हितेश कुमार दीवान रायपुर, श्रीमती दीक्षा गंगराड़े रायपुर शामिल हैं।

वहीं तीन स्थानीय निकायों द्वारा संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में अनिल दास गुप्ता कबीरधाम, चंद्रकांत तिवारी पामगढ़, कीर्ति व्यास रायपुर के अलावा एलडी दुबे और सुनील पंडया को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग ने लॉन्च किया ई-संवीक्षा पोर्टल, ये सुविधाएं मिलेंगी

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

और पढ़ें

FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025  बास्केटबॉल में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की हफ्तेभर में 77 मेडिकल स्टोर्स की जांच , 13 में पाई अनियमितता

छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को मिली मंजूरी

युक्तियुक्तकरण: दुर्ग जिले में 366 शिक्षक पदांकित

शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अऩुग्रह राशि 20 लाख से बढ़ाई गई, सीएम साय की मौजदूगी में लिया गया निर्णय

मां-बेटे ने बेरहमी से की युवक की हत्या, मुंह में कपड़ा डाल गला रेता, प्राइवेट पार्ट को काटा, पेंचकस से आंख फोड़ी, चेहरे को किया विकृत, महासमुंद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Exit mobile version