Arthik Rashifal August 2023: आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। ये महीना राशियों के लिहाज से बेहद खास रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार अगस्त माह आर्थिक मोर्चे पर राशियों को मिलेजुले परिणाम देगा। किसी जातक पर धन की बरसात होगी, तो किसी की आमदनी प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि आर्थिक राशिफल के लिहाज से ये महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है। (आर्थिक राशिफल अगस्त 2023)
मेष– बिजनेस में जो हैं, उन्हें बड़े लाभ न होने की संभावना है। हालांकि, सही योजना न बनाने के कारण या फिर आपके साझेदारों से कम सहयोग के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस महीने ज्यादा लाभ कमाना कठिन हो सकता है।
वृषभ– वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक तौर पर कठिन रहने की संभावना है। राहु और बृहस्पति के बारहवें घर में एक साथ होने के कारण आपको कुछ ज्यादा रकम खर्च करना पड़ सकता है।
मिथुन– धन की स्थिति को लेकर महीना ठीक रहेगी। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति के होने से आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। बृहस्पति की अनुकूल दशा के कारण जातकों को अच्छा धन अर्जित में मदद मिलेगी।
कर्क– शनि के आठवें भाव और बृहस्पति और राहु के दसवें भाव में होने के कारण इस माह आपको आर्थिक तौर पर कुछ दिक्कत आने की संभावना है। आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।
सिंह– इस माह सिंह राशि के जातक अच्छा खासा धन कमाने की स्थिति में हो सकते हैं। बृहस्पति के लाभकारी प्रभाव से जातकों को बचत करने में भी मदद मिलेगी। आमदनी के स्रोत भी बढ़ सकते हैं।
कन्या– इस माह आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जातकों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़ा उधार लेना पड़ सकता है, जो आपके लिए मुसीबत बना रह सकता है।
तुला– आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। ये महीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगा। आपको ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है।
Krishna Janmashtami के ये उपाय भर देंगे तिजोरी, धन की कमी कभी नहीं होगी
वृश्चिक– वृश्चिक राशि वालों को इस महीने फायदे और नुकसान दोनों ही मिल सकते हैं। बृहस्पति के छठे भाव में होने से जातकों को ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन आय के साधनों से पर्याप्त धन आता रहेगा।
धनु– इस राशि के जातकों का आर्थिक जीवन इस महीने अच्छा रहने की संभावना है। इस माह आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। जॉब के लिहाज से यह महीना आपके लिए मंगलकारी नजर आ रहा है।
मकर– मकर राशि वालों को धन को लेकर खराब परिणाम मिलने की संभावना है। शनि दूसरे भाव में वक्री अवस्था में मौजूद हैं, जिसके कारण आपको धन लाभ अर्जित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ– कुंभ के जातकों के लिए अगस्त का महीना धन से संबंधित मामलों के लिए कड़ी चुनौतियों से भरा रह सकता है। शनि और केतु के प्रतिकूल भाव में होने के कारण जातकों को धन लाभ की स्थिति कम रहेगी।
मीन– बृहस्पति के दूसरे भाव में होने के कारण मीन के जातकों को लाभ होने की संभावना है। लेकिन आप जो धन लाभ कमाएंगे, उसके तेजी से खर्च होने की उम्मीद है। आपकी बचत प्रभावित हो सकती है।