कुर्सी चोरी का आरोप लगाकर मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. कुर्सी चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में पिथौरा थाने में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस को कुनु वासुदेव निवासी लाखागढ़ ने बताया कि 2 जनवरी को घर के सामने रहने वाला लल्ला खान उसे घूमने के बात कहकर पिथौरा कॉलेज के पीछे ले गया और कहा कि हमारे घर की कुर्सी चोरी करके ले गये हो। साथ ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन करके अपने दोस्तों को बुलाया। इस दौरान लल्ला खान हाथ मुक्का व लकडी के डंडे से मारपीट करने लगा। जब उसके दोस्त आये, तो उन्होंने भी गाली-गलौज कर मारपीट की, जिनमें से एक ने सिगरेट से सके हाथ और पेट को जला दिया मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

दो मामलों में 41.86 लाख का गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, सिंघोड़ा और बसना पुलिस की कार्रवाई