Saturday, June 10, 2023

Big Accident: पुल से गिरी बस, 15 की मौत, 25 घायल, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

More articles

Join to Us

Big Accident:  खरगोन. एक यात्री बस पुल से गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। मध्य प्रदेश में खरगोन से इंदौर जा रही बस सुबह 9.30 बजे अनियंत्रित होकर ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम दसंगा पुल से नीचे जा गिरी। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। बस के पुल से नीचे गिरने के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर विधायक, कलेक्टर और एसपी भी पहुंच गए थे।

एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह ने कहा, ‘बस के पुल से गिर जाने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 लोग घायल हुए हैं। राहत व बचाव अभियान जारी है।’

मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मजिस्ट्रियल जांच का आदेश
मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, बस रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में गिरी है। 15 लोगों की मृत्यु हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

IAF का मिग-21 क्रैश होकर मकान पर गिरा, दो की मौत, पायलट सुरक्षित

Latest