यूपी के बलिया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा नदी में 30 लोगों से भरी नाव पलट गई। इस कारण नाव पर सवार सभी लोग गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे डूब रहे लोगों को निकाला। अब तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना माल्देपुर गंगा घाट पर घटी है। वहीं 20-25 लोगों के लापता होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक गंगा नदी में माल्देपुर घाट से नाव जा रही थी। क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण नाव पलट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा लोगों को बचाने का काम किया गया। इसके चलते कुछ लोगों की जान बचा ली गई। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। (गंगा नदी में नाव पलटी)
2 हजार के नोट बदलने पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, चिंता की जरूरत नहीं