Saturday, June 10, 2023

बड़ा हादसा: यात्री बस खाई में जा गिरी, 10 लोगों की मौत होने की सूचना

More articles

Join to Us

पुणे. यात्री बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। वहीं 25 लोगों को निकाला जा चुका है।  यह भयानक हादसा महाराष्ट्र के पुणे में हुआ है।

पुणे पुराने मार्ग पर एक यात्री बस खाई में जा गिरी। यह हादसा खोपोली पुलिस थाना के तहत शिंगरोबा मंदिर के पीछे घाट पर करीब सुबह 4 बजे हुआ। रायगढ़ SP के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में बस के खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक 25 लोगों को निकाला जा चुका है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

बस में 40 के करीब यात्री होने की बात कही जा रही है। घायल लोगों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल भेजा जा रहा है। हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीम हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए मौजूद है। वहीं कुछ अस्पतालों के डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब बस सुबह 4 बजे के करीब पुणे से मुंबई की तरफ आ रही थी।

छत्तीसगढ़ : बाराती बस और ट्रक के बीच टक्कर में 1 की मौत 42 घायल

Latest