Bihar Weather Today : इन जिलों तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Today: प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। राजधानी समेत कई इलाकों में मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ जगहों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD Patana) के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के छह जिलों के कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व नवादा जिले के एक या दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान तेज गति से हवा चलेंगी। मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गया व नवादा जिले के एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री क्रमिक बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

बता दें कि शुक्रवार को पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री की वृद्धि के साथ 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।

बादल छाए रहने के आसार

राजधानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहा।

राज्यके प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पटना 29.118.9
गया 30.516.0
भागलपुर 29.216.5
मुजफ्फरपुर 26.418.7

मौसम ने बढ़ाई किसानों की बढ़ी चिंता

फाल्गुन माह चल रहा है। खेतों में गेहूं की फसल में बालियां निकल गई हैं। ज्यादा खेतों में लगी सरसों की फसल में दाने लग गए हैं। चना की फसल में भी दाने आ गए हैं। ऐसे में मौसम का सामान्य रहना जरूरी है, लेकिन मौसम के बदले मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

एक हफ्ते से मौसम में अनिश्चितता बनी हुई है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी ठंड का असर बढ़ जा रहा है। शुक्रवार को बादल छाए रहे। बादलों की गरज से बारिश का अनुमान था। कही- कहीं बूंदाबांदी हुई।

यह भी पढ़ें – आज का मौसम 01 मार्च 2025: बारिश से दिल्ली-NCR में पारा गिरा, कश्मीर सहित इन इलाकों में स्नोफॉल, जानें आज का वेदर अपडेट