BPSC Recruitment 2026: प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BPSC Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: आज से
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026

आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के आधार पर)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अनारक्षित पुरुष उम्मीदवार: अधिकतम 37 वर्ष
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित महिला उम्मीदवार: अधिकतम 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार: अधिकतम 42 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का विवरण इस प्रकार है:

  • भारतीय अर्थशास्त्र एवं उद्योग: 70 अंक
  • समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय): 40 अंक
  • मानसिक क्षमता जांच: 40 अंक

कुल परीक्षा अवधि: 2 घंटे 15 मिनट

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

  • सामान्य वर्ग: 40%
  • पिछड़ा वर्ग: 3a6.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 34%
  • अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला एवं दिव्यांग उम्मीदवार: 32%

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  3. लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  4. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो BPSC Project Manager Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जरूर भरें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

RRB Exam Dates 2026 जारी: ALP, JE, Technician समेत 5 रेलवे भर्तियों का पूरा कैलेंडर देखें