Thursday, September 28, 2023
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक, अभी गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे...

छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक, अभी गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे लोग, धमतरी में सबसे ज्यादा तापमान

Share This

रायपुर. छत्तीसगढ़ में Mansoon की गतिविधि रुकी हुई है इसके चलते लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है, जो अगले दो-तीन दिन तक अच्छी बारिश ला सके। इधर धमतरी प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला रहा।

ऐसा माना जा रहा है कि आज भी मौसम का यही हाल रहेगा तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।छत्तीसगढ़ में मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस धमतरी में रहा। इसके बाद जांजगीर जिले में 34 डिग्री टेम्परेचर रहा, मुंगेली में 33.8, महासमुंद में भी 33.8 डिग्री, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4, बिलासपुर में 32.6, पेण्ड्रारोड में 31.1, अंबिकापुर में 29.5, जगदलपुर में 32.2, दुर्ग में 33.4 और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस था। जगदलपुर और दुर्ग का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री और राजनांदगांव का 5 डिग्री अधिक रहा जबकि रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को दिनभर धूप खिली रही। नमी 70 से 61 प्रतिशत के बीच रही।

आगामी मौसम का हाल

मानसून द्रोणिका लगातार हिमालय की तराई में बनी हुई है। अगले 5 दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं 2 सितंबर से इसके पूर्वी छोर दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की संभावना बन रही है। Chhattisgarh में आज आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बेरोजगार युवाओं की बल्ले-बल्ले, बैंक खाते में आएगी रकम, मुख्यमंत्री बघेल जारी करेंगे भत्ते की राशि


Share This
RELATED ARTICLES

Most Popular