Queen Elizabeth II : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का 96 साल की उम्र में गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में देहांत हो गया। अपने पिता जॉर्ज षष्टमी की मृत्यु के बाद Elizabeth II 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं, उस समय उनकी उम्र 25 साल की थी। वर्तमान में 15 वे संप्रभु राष्ट्रों की क्वीन थीं।Queen Elizabeth II अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गई हैं।
Queen Elizabeth II Net Worth?
Queen Elizabeth II की नेट वर्थ को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आए हैं जिसमें कई दावे किए गए हैं। Fortune की रिपोर्ट्स के अनुसार, Queen Elizabeth II अपने पीछे 500 मिलियन डॉलर (39,858,975,000 रुपये) की संपत्ति छोड़ हैं। अब यह संपत्ति प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) को किंग बनने पर विरासत में मिलेगी।
वहीं Forbes के अनुसार, राजशाही परिवार के पास 2021 तक करीब 28 बिलियन डॉलर की अचल संपत्ति थी, जिसे बिक्री नहीं जा सकता। इन संपत्तियों में-
- द क्राउन एस्टेट: 5 बिलियन डॉलर
- बकिंघम पैलेस: 9 बिलियन डॉलर
- द डची ऑफ कॉर्नवाल: 3 बिलियन डॉलर
- द डची ऑफ लैंकेस्टर: 748 मिलियन डॉलर
- केंसिंग्टन पैलेस: 630 मिलियन डॉलर
- स्कॉटलैंड का क्राउन एस्टेट: 592 मिलियन डॉलर शामिल हैं।
महारानी की दौलत का वारिस
Business Insider के अनुसार, Queen Elizabeth II ने अपने निवेश, कला संग्रह, ज्वैलरी और रियल एस्टेट होल्डिंग्स से व्यक्तिगत संपत्ति में के रूप में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की रकम जमा किए थे। इसमें सैंड्रिंघम हाउस और बाल्मोरल कैसल शामिल हैं। अब उनकी मृत्यु हो चुकी है तो उनकी ज्यादातर निजी संपत्ति प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) को सौंप दी जाएगी।
इनकम का स्रोत क्या था?
ब्रिटेन के शाही परिवार को टैक्सपेयर्स की ओर से मिलने वाली रकम को sovereign grant के रूप में जाना जाता है. इसे सालना शाही परिवार को दिया जाता है। यह किंग जॉर्ज III के समय में शुरू किया गया था। जिसमें उन्होंने संसद में एक अनुबंध पास किया था। जिसमें उन्होंने अपनी खुद के लिए और आगामी पीढ़ियों के लिए फंड हासिल करने का रास्ता तैयार किया था। इस अनुबंध को मूलरूप से सिविल लिस्ट (Civil List) के नाम से जाना जाता था, जिसे 2012 में सोवरेन ग्रांट (sovereign grant) से रिप्लेस कर दिया गया था।
साल 2021 और 2022 में sovereign grant की राशि 86 मिलियन पाउंड से अधिक तय की गई थी। ये धनराशि ऑफिशियल यात्रा, संपत्ति के रखरखाव और रानी के घर-बकिंघम पैलेस के रखरखाव की लागत के लिए आबंटित की जाती थी।
प्रिंस चार्ल्स अब बने किंग
Queen Elizabeth II के निधन के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन गए हैं। 73 साल के चार्ल्स ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड 15 देशों के भी प्रमुख होंगे। शाही परिवार के नियमों के अनुसार चार्ल्स को ही एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद गद्दी संभालनी थी। नियमों के अनुसार, Queen Elizabeth II के निधन के तुरंत बाद ही चार्ल्स को नया किंग घोषित कर दिया गया है।
Video : पार्वती बनकर नृत्य कर रहे कलाकार की स्टेज पर ही मौत, लोग तालियां बजाते रहे