मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी हैं, जिसमें पात्र व इच्छुक उम्मीदवार स्सा ले सकते हैं। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

इन पदों पर हो रही है भर्ती?

असिस्टेंट इंजीनियर (AE) – मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल के कुल 73 पद

जूनियर इंजीनियर (JE) – मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल के कुल 90 पद

प्लांट असिस्टेंट के मैकेनिकल (53 पद), इलेक्ट्रिकल (37 पद)

कार्यालय सहायक, स्टेनोग्राफर, स्टोर सहायक, फायरमैन, सुरक्षा गार्ड, वार्ड बॉय और वार्ड आया जैसे सपोर्ट स्टाफ के भी कई पद हैं। कुल मिलाकर 346 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग होगी। 8वीं, 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार, संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक डिग्री, मेडिकल ऑफिसर के लिए MBBS और मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन, स्टेनोग्राफर के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड स्पीड जरूरी है। वहीं कुछ पदों पर 5 साल तक का अनुभव भी मांगा गया है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। मध्यप्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/PwD) को 600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15,500 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक की मासिक सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

फिजिकल टेस्ट (कुछ पदों पर)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट

आवेदन ऐसे करें?

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाएं।

“Career” सेक्शन पर क्लिक करें।

संबंधित भर्ती लिंक ओपन कर रजिस्ट्रेशन करें।

फिर लॉगिन करके डिटेल्स भरें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें।

आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

बीएससी (कृषि) की रिक्त सीटें 12वीं परीक्षा परिणाम के आधार पर भरी जाएंगी