सरकारी बैंक में करियर का मौका: PNB में 5138 पदों पर बंपर भर्ती
PNB Apprenticeship Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिसशिप के कुल 5138 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
PNB Apprenticeship भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क की जानकारी
इस भर्ती में आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 944 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये तय किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 472 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
कैटेगरी वाइज पदों का विवरण
इस अप्रेंटिसशिप भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 5138 पद भरे जाएंगे। इनमें जनरल वर्ग के लिए 2383 पद, ओबीसी के लिए 1110 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 464 पद, एससी वर्ग के लिए 887 पद और एसटी वर्ग के लिए 294 पद आरक्षित किए गए हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
PNB अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाना होगा। होम पेज पर Employment Opportunities सेक्शन में जाकर Apprentice विकल्प पर क्लिक करें और फिर PNB का चयन करें। इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करके Login 1st Time के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
DRDO Apprentice Recruitment 2026: डिप्लोमा और डिग्री वालों के लिए सुनहरा अवसर