CBSE DRQ Exam Date 2026: सीबीएसई सीधी भर्ती कोटा परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी को, पूरा शेड्यूल जारी
CBSE DRQ Exam Date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने सीधी भर्ती कोटा (Direct Recruitment Quota – DRQ) परीक्षा 2026 की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह भर्ती ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। सीबीएसई DRQ टियर-1 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होगी और इसमें शामिल अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पालियां निर्धारित की गई हैं।
3CBSE DRQ Exam Date 2026: 1 जनवरी 2026 को परीक्षा का समय और पद
31 जनवरी 2026 को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सहायक सचिव, सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (शैक्षणिक), सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (प्रशिक्षण), सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (कौशल शिक्षा), लेखा अधिकारी और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी पदों के लिए एक साझा प्रश्नपत्र के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। दूसरी पाली में केवल अधीक्षक पद के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
3CBSE DRQ Exam Date 2026: 1 फरवरी 2026 को किन पदों के लिए होगी परीक्षा
1 फरवरी 2026 को परीक्षा केवल एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। यह पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इस दिन कनिष्ठ लेखाकार और कनिष्ठ सहायक पदों के लिए टियर-1 परीक्षा आयोजित की जाएगी।
CBSE DRQ Exam 2026: पदवार परीक्षा विवरण
31 जनवरी 2026 (शनिवार) को पोस्ट कोड 01/25 से 05/25 और 07/25 तक के पदों के लिए सत्र-I में परीक्षा होगी, जिसमें सहायक सचिव, विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक, लेखा अधिकारी और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी शामिल हैं। इसी दिन पोस्ट कोड 06/25 के अंतर्गत अधीक्षक पद के लिए सत्र-II में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 1 फरवरी 2026 (रविवार) को पोस्ट कोड 08/25 के अंतर्गत कनिष्ठ लेखाकार और कनिष्ठ सहायक पदों के लिए सत्र-I में परीक्षा ली जाएगी।
3CBSE DRQ Exam Date 2026: एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र, शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से पहले निर्धारित समय पर जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नियमित नजर बनाए रखें और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें।
उत्तराखंड में बीएड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती: UKPSC लेक्चरर के 808 पद, 1.51 लाख तक सैलरी