Thursday, June 8, 2023

CG : आभार सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ी को दी बड़ी सौगात

More articles

Join to Us

CG: रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आभार सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया भी मौजूद थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों ने गजमाला  एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण किया।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आई महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों, मितानिनों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने गजमाला से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

धरसींवा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नंदिनी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा मानदेय सिर्फ 5000 रुपये था, जिससे घर चला पाना सम्भव नहीं था। मुख्यमंत्री जी ने मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया।

 

सीएम ने दी बड़ी सौगात

1.    5000 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा।

2.    पूरे प्रदेश में 14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का सम्मान किया जाएगा।

3.    सक्षम योजना के अंतर्गत 1 लाख वार्षिक आय की सीमा को बढ़ाकर दो लाख किया जाएगा।

4.    महिला स्व सहायता समूह को अधिकतम 4 लाख ऋण की सीमा को  बढ़ाकर 6 लाख रूपए किया जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ में सरकारी पदों पर होगी बंपर भर्ती, आरक्षण पर SC के फैसले के बाद सीएम बघेल ने हाईलेवल मीटिंग

Latest