Tuesday, April 16, 2024
HomeChhattisgarhCG: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले Covid-19 के मरीज, हेल्थ विभाग...

CG: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले Covid-19 के मरीज, हेल्थ विभाग ने लिया सैंपल

CG: रायपुर. छत्तीसगढ़ के Durg जिले में Covid-19 के 4 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। चारों मरीजों की पुष्टि RT-PCR टेस्ट के बाद खुद सीएमएचओ दुर्ग ने की है। 20 से 70 वर्ष की तीन महिला और एक पुरूष मरीज मिले हैं। सभी Durg जिले के मीलपारा, सेक्टर-10 भिलाई, ननकट्ठी एवं बोरसीभाठा के रहने वाले हैं।

सीएमएचओ जेपी मेश्राम ने जिले के नोडल अधिकारी को सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री निकालने के भी निर्देश दिए थे, जिसमें पता चला है कि, 1 मरीज दिल्ली से लौटा है। जबकि अन्य 3 की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

डॉक्टरों का कहना है कि जिस मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है उसमें Covid-19 के लक्षण पाए गए हैं। वहीं अन्य तीन मरीजों में ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। बोरसीभाठा, ननकट्ठी एवं मीलपारा निवासी मरीजों की 24 मार्च को RT-PCR जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में घर पर ही उपचार ले रहे हैं।

हेल्थ विभाग का कहना है कि जितने भी Covid-19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन सभी का वैक्सीनेशन हो चुका है। उनकी RT-PCR रिपोर्ट तो पॉजिटिव आई है। लेकिन उनके अंदर Covid-19 संबंधी दूसरे लक्षण नहीं हैं। एक पॉजिटिव व्यक्ति सेक्टर-10 भिलाई निवासी है। जिसने सर्दी, खांसी की तकलीफ की वजह से अपनी जांच कराई थी। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। फिलहाल उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।

हेल्थ विभाग ने संक्रमित मरीज व उनके घर के आस-पास के लोगों का सैम्पल कलेक्ट किया है। संकमित मरीजों का जिनोमिक सीक्वेंसिग के लिए सैम्पल AIMS रायपुर भेजा जा रहा है।

देश में 24 घंटों में कोरोना के 1590 नए मरीज मिले। ये पिछले 146 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 8 हजार 601 हो गए हैं। शुक्रवार को कोरोना से 6 मौतें भी हुईं। इनमें से 3 महाराष्ट्र और 1-1 मौत कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में हुई।

फिलहाल सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, दिल्ली और कर्नाटक में दर्ज किए जा रहे हैं। कोरोना की पिछली दो लहरों में यही राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। इसे देखते हुए सेंट्रल स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को लेटर लिखा है। उन्होंने राज्यों से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने और हालात पर नजर रखने को कहा है।

मेष, मिथुन, कर्क सहित इन जातकों के लव पार्टनर का दिन रहेगा खास, जानें आज 27 मार्च 2023 का लव राशिफल

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular