CG: छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीती रात चोर गैंग के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस मारपीट के दौरान 2 लोगों की मोत हो गई। इस घटना को लेकर15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों पर हॉकी स्टीक, रॉड, ईट और पत्थर से हमले किए, जिसमें दो की मौत हो गई। यह घटना हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास हुई, यहां लगे सीसीटीवी कैमरा में यह पूरी घटना कैद भी होने की खबर है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले चोरों के दो गैंग के बीच विवाद हुआ। इस गैंग में एक सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का और दूसरा गैंग राहुल और संतोष यादव का था। ये लोग इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे।
पुलिस ने बताया कि सूरज और राहुल का एक दूसरे पर आरोप था कि वे चोरी करते हैं तो दूसरा गैंग उसकी मुखबिरी कर पकड़वा देता है। इसी बात को लेकर बीते दिनों से दोनों गैंग में विवाद हो रहा था। बीती देर रात विवाद ऐसा बढ़ा कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसके भाई अक्षय ने सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी पर जानलेवा कर उनका मर्डर कर दिया।
विवाद के काफी ज्यादा बढ़ जाने पर राहुल गुट ने खुर्सीपार से 15-20 लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने हॉकी स्टीक, रॉड और पत्थर से सूरज और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया। ये झगड़ा रातभर चला तक भिलाई 3 पुलिस पहुंची वहां दो लोगों की मौत हो चुकी है।
CSP छावनी ने बताया कि मामले में 15 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। साथ ही दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दर्दनाक : छह महीने के बच्चे को दूध पिला रही महिला को बस ने कुचला, दोनों की मौत
फ्लाइट में यात्रियों के बीच पहले तू-तू, मैं-मैं, फिर जमकर मारपीट, फ्लाइट अटेंडेंट बेबस दिखे
छत्तीसगढ़ : नशेड़ी शिक्षक अपनी पत्नी का मर्डर करने के बाद पहुंच गया थाने