CG Police Constable Result 2025: फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के नतीजे जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत आयोजित फिजिकल टेस्ट (PET) और ट्रेड टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब तुरंत आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परिणाम लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर जारी किया गया है।

परीक्षा की समय-सीमा और महत्वपूर्ण जानकारी

CG Police Constable भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 9 अक्टूबर को घोषित किया गया था। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 17 से 19 नवंबर तक फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया गया। इन दोनों चरणों के सफल समापन के बाद अब अधिकारियों ने परिणाम भी जारी कर दिए हैं।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? (Steps to Download Scorecard)

छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जांचने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें—

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन में जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई डिटेल्स यानी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
  4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

CG Police Constable Result 2025 Link

इस भर्ती प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट और अपने ईमेल की जांच करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण अपडेट मिस न हो पाए।

17 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप: मशीन ऑपरेटर के 300 पदों पर सीधी भर्ती