CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम में आने वाले कुछ दिनों में ठंड में कमी आएगी। माैसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान के दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। विभाग का कहना है कि प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। गर्मी का अहसास हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रायपुर सहित राज्य के दूसरे हिस्से में भी मौसम शुष्क रहा। ज्ञात हो कि पिछले दिनों उत्तर से आ रही नमी के चलते सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगी थी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार कि एक गहरा अवदाब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके लगातार उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए और प्रबल होने की संभावना बन रही है। इसके बांग्लादेश तट में मंगोल और खेपूपारा के पास 18 नवंबर को टकराने की संभावना व्यकत की गई है। वहीं शुक्रवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
बलरामपुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को एआरजी बलरामपुर सबसे का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। रहा।वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, और अंबिकापुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया