CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
CG Weather Update Today: रायपुर. छत्तीसगढ़ में सर्दी ने इस बार समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, वहीं रात के वक्त शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।
CG Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने 14 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें राजधानी रायपुर के साथ-साथ कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिले शामिल हैं। इन इलाकों में तेज ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
अलाव का सहारा ले रहे लोग
CG Weather Update Today: आमतौर पर प्रदेश में इतनी ठंड दिसंबर के मध्य के बाद पड़ती थी, लेकिन इस बार दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। सुबह-सुबह सड़कों पर कोहरा और ओस की परत देखने को मिल रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए कई इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग भी की है।
मौसम विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
छत्तीसगढ़ के कृषि विकास को मिलेगा ICAR का पूर्ण सहयोग, रायपुर में किसानों के लिए बड़ी पहल