चंद्र ग्रहण 2023 Chandra Grahan 2023: मई माह के शुरूआत में ही चंद्र ग्रहण लगेगा। वैसे तो इस साल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लग चुका है भारत में नहीं दिखा। अब जल्द ही साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण रात 8.44 बजे से लेकर मध्य रात्रि करीब 1.02 बजे तक रहेगा।
मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के सप्तम भाव में ये चंद्र ग्रहण लगेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। मानसिक पीड़ा हो सकती है। धन हानि से बचाव करें। दुर्घटनाओं से सतर्क रहें।। शादीशुदा जीवन का ध्यान रखें।
वृषभ
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें।रुके हुए काम पूरे होंगे। वाद विवाद और मुकदमों से छुटकारा मिलेगा। इस समय में जल्दबाजी में निर्णय न लें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए ये ग्रहण पंचम भाव में लगेगा। अपने विचारों को ऊंची उड़ान दें।सेहत का ध्यान रखें। संतान पक्ष को समस्या हो सकती है। यात्रा में विशेष सावधानी रखें।
कर्क
कर्क राशि का स्वामी चंद्र ही है। चंद्र ग्रहण इस राशि के चौथे भाव में लगने जा रहा है। इस समय अपनी मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। शिक्षा और करियर में काफी मेहनत करनी होगी।
सिंह
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के तीसरे भाव में ये चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चली आ रही रुकावटें दूर होंगी। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।
कन्या
कन्या राशि के लिए चंद्रग्रहण ग्रहण ठीक रहेगा। चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। लेकिन, कर्ज न दें।
तुला
तुला राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। आपकी मानसिक, भौतिक स्थिति कमजोर रह सकती है। सेहत की समस्या और दुर्घटना से बचें। लिखा पढ़ी के काम में सावधानी रखें। प्रेम और रिश्तों के मामलों में अपयश मिल सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि में चंद्र नीच का रहता है इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान मन को स्थिर रखें। नेत्रों की समस्या के योग हैं। धन और संपत्ति का नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में समस्या हो सकती है।
धनु
धनु राशि के ग्यारहवें भाव में ये ग्रहण लगेगा। जो आपके लिए धन संपत्ति, वैभव, सुख देने वाला रहेगा। आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। धनधान्य, संपत्ति में वृद्धि होगी। सम्मान बढ़ेगा।
मकर
मकर राशि वालों को चंद्र ग्रहण जोखिम न लें। महत्वपूर्ण काम बन पाएंगे। इस समय बड़े निर्णयों में जल्दबाजी न करें। कोई मित्र आपको परेशान कर सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण नौंवे भाव में लगने जा रहा है। अपने पैरेंट की सेहत का ध्यान रखें। सेहत और आराम का ध्यान रखें। काम टालने से बचाव करें।
मीन
मीन राशि वालों के लिए ये ग्रहण विपरीत और खतरनाक हो सकता है।माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक व शारीरिक कष्ट भी हो सकते हैं।
कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय