Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण इस दिन लगेगा, इन राशियों पर होगा प्रतिकूल प्रभाव, सावधान रहें

On: December 17, 2024
Follow Us:
Lunar Eclipse

चंद्रग्रहण 2025 (Chandra Grahan 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल के साथ ग्रहण आदि का विशेष प्रभाव पड़ता है। नए साल में सिर्फ ग्रहों के गोचरों का ही नहीं, बल्कि कौन सा ग्रहण कब लगेगा यह जानने के लिए भी लोग उत्सुक रहते हैं। साल 2025 में भी 4 ग्रहण लगेंगे।

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन नए साल का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2025) लगेगा। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण प्रातः 10:41 बजे शुरू होकर दोपहर 2:18 बजे तक चलेगा। 14 मार्च को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में नहीं दिखेगा। जिस कारण यहां सूतक भी मान्य नहीं होगा।  लेकिन कुछ राशियों पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं वे कौन सी है राशियों के बारे में। 

सिंह राशि (Leo)

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि वालों के जीवन पर प्रभाव डालेगा। चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि में लगेगा। सिंह राशि वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके साथ घात-प्रतिघात हो सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर होने की संभावना है। इस दौरान आप धन की बचत करने में दिक्कत होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कुछ दूसरी दिक्कतों भी शुरू हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn)

अगले साल होने वाले चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव मकर राशि वालों के जीवन पर भी हो सकता है। आपका स्वास्थ्य विशेष रूप से प्रभावित हो सकता है और आपके करियर या बिजनेस में भी समस्याएँ आ सकती हैं। घरेलू विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। साथ ही आपको नौकरी या दूसरे काम से जुड़े मामलों में भावनात्मक कष्ट हो सकता है। मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं।

मीन राशि (pisces)

मीन राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। चंद्र ग्रहण का नकारात्मक परिणाम आपको प्रभावित कर सकता है। ग्रहण के दौरान सेहत संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आपको कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर को लेकर आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें – Gajkesari Yog 2025: नए साल में बनेगा गजकेसरी योग, इन राशियों को मिलेगी जॉब, कारोबार में तरक्की

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.