Tuesday, September 26, 2023

Chandrayaan-3 : विक्रम लैंडर से निकला प्रज्ञान रोवर, इसरो ने की पुष्टि

Share This

Chandrayaan-3 : चंद्रमा पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकलकर चंद्रमा की सतह पर घूम रहा है। इस बात की पुष्टि लगभग 14 घंटे बाद गुरुवार की सुबह भारतीय अंतरिक्ष संस्थान केंद्र (ISRO) ने की। चंद्रयान-3 के लैंडर ने बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा था।

विक्रम लैंडर से निकले प्रज्ञान रोवर में 6 पहिए हैं और उसका वजन 26 किलो है। चंद्रमा की सतह पर यह अपने सोलर पैनल खोलकर चल रहा है। ISRO के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मिट्‌टी पर भारत के राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप भी छोड़ेगा। लेकिन इसे लेकर अभी इसरो का कोई बयान नहीं आया है।

चहलकदमी के दौरान रोवर की रफ्तार 1 सेमी/सेकंड है। इस दौरान पानी और कीमती धातुओं के साथ आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल करेगा और ISRO की कमांड टीम को जानकारी भेजेगा।

Moon पर लैंडिंग में 41 दिन लगे

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च हुआ था। इसे चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा। धरती से चंद्रमा की कुल दूरी 3 लाख 84 हजार KM है।

Chandrayaan-3 reached moon: भारत ने चंद्रमा की धरती पर लहराया परचम, झूम उठे देशवासी


Share This

Latest news

Related news