Chandrayaan-3 reached moon: Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। यह कामयाबी हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। देश के करोड़ों लोगों की प्रार्थना और इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की 4 साल की मेहनत रंग ले लाई। ISRO ने चांद पर परचम लहरा दिया है। Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर अपने कदम रख दिए हैं।
भारत का चंद्रयान-3 तमाम जटिलताओं पर विजय प्राप्त करते हुए सफलतापूर्वक चांद की सतह पर पहुंच गया। 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 जब चांद पर पहुंचा तो पूरा देश इस गौरवपूर्ण पल पर खुशी से झूम उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के साथ देशवासियों को बधाई दी। चंद्रयान-3 की ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ शुरू होते ही पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक पल पर थी।
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू होने वाली 40 दिनों की यात्रा के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान -3 मिशन अब पूरा हो चुका है। विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की।
Chandrayaan-3: चंद्रमा की अनजानी जगह पर आज उतरेगा हमारा चंद्रयान-3, भारत इतिहास रचने से चंद कदम दूर