सूर्य का राशि परिवर्तन (Sun Transit March-2022): ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन 15 मार्च 2022 को होगा। जिसमें सूर्य का प्रवेश कुंभ राशि से मीन राशि में होगा। मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है और गुरु और सूर्य मित्र हैं। सूर्य का मीन राशि में प्रवेश 7 राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा, वहीं 5 राशियों की दिक्कतें बढ़ेंगी।
सूर्य का मीन राशि में गोचर : सात राशियों को होगा लाभ
वृषभ (vrshabh): वृषभ राशि के 11वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। यह शुभ माना जा रहा है। इससे जातक को धन लाभ होगा। रियल इस्टेट में रकम लगाना शुभ साबित हो सकता है। पैतृक कारोबार की स्थिति सुधरेगी। नए डील होंगे। घर परिवार में खुशियां रहेंगी।
मिथुन (mithun): मिथुन राशि के दसवें (10वें) भाव में सूर्य का गोचर होगा। जातक को काफी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। राजनीतिक लोगों को फायदा होगा। सामाजिक रूप से सराहना होगी। सम्मानित किए जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की हो सकती है। नए जॉब ऑफर मिलेंगे।
कर्क (kark): इस राशि से नौवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस बेहद ही शुभ माना जा रहा है। किस्मत का साथ मिलेगा। धन संबंधी स्थिति सुधरेगी। कारोबार में बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग निर्मित होंगे।
तुला (tula): सूर्य के मीन राशि में गोचर से तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा। विरोधी पस्त रहेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार और नौकरी में उन्नति होगी। अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है ।
वृश्चिक (vrshchik): इस राशि से पांचवें भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इस गोचर का तुला राशि के जातकों को लाभ होगा। इसे अनुकूल माना जा रहा है। जॉब और कारोबार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
धनु (dhanu): सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लिए लाभ देने वाला रहेगा। धनु राशि से चौथे भाव में सूर्य का गोचर होगा। इससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। पैतृक कारोबार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।
मीन (meen): सूर्य का गोचर मीन राशि में ही होगा। यह गोचर छात्रों, नौकरी करने वाले जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। कारोबारियों की मेहनत रंग लाएगी, नए सौदे पूरे करेंगे।
मार्च 2022 में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, 7 मार्च से बनेगा त्रिग्रही योग
इन पांच राशियों के लिए कठिन समय (सूर्य का राशि परिवर्तन)
मेष (mesh): सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि से बारहवें भाव में होगा। इस गोचर का लाभ शिक्षा, जॉब, यात्रा के लिहाज से ठीक है, लेकिन परिवार के लिए ठीक नहीं है। कलह, क्लेश का वातावरण रहेगा। कारोबारियों को काफी मेहनत करनी होगी।
सिंह (singh): सिंह राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर जातक के जीवन में अनिश्चितता उत्पन्न करेगा। समस्याएं बढ़ सकती है। कारोबारी जोखिम लेने से बचें। सौदों को टालने का प्रयास करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या (kanya): सूर्य का मीन राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए एवरेज साबित होगा। सूर्य कन्या राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा। कारोबार के लिए समय सामान्य रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवहार में तल्खी दिखाई देगी। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
मकर (makar): सूर्य का गोचर इस राशि से तीसरे भाव में होगा। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। दफ्तर में किसी के प्रति गुस्सा रहेगा। स्थानांतरण से खुश नहीं रहेंगे। आपकी स्पष्टता किसी को नाराज कर सकती है।
कुंभ (kumbh): सूर्य का गोचर इस राशि से दूसरे भाव में होगा। साथ काम करने वालों से झगड़ा हो सकता है। कारोबार में साझेदारी से लाभ कम होगा। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
Holi 2022 : 17 मार्च को भद्रा की स्थिति, जानें कब होगा होलिका दहन, होलाष्टक के दौरान यह कार्य न करें