Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyChankya Niti : हर मोर्चे पर हो रही हार तो शेर की...

Chankya Niti : हर मोर्चे पर हो रही हार तो शेर की तरह करें ये 4 काम, सफलता कदम चूमेगी

Telegram

Chanakya Niti : देश के महान आचार्यों में से एक व कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य की नीतियां हर परिस्थिति में व्यक्ति को समस्याओं का सामना करना सिखाती है। सालों पहले जिन नीतियों से चाणक्य ने सिकंदर की हटने मजबूर किया था वे आज भी हमें राह दिखाती हैं। यदि व्यक्ति को लग रहा है कि वह हर मोर्चे पर हार रहा है तो उसे चाणक्य की नीतियों के अनुसार शेर के इन गुणों को अपनाना चाहिए। जिससे वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है और कामयाबी उसके कदम चूमेगी।

शेर की खासियत को अपनाएं

चाणक्‍य नीति में जंगल के सबसे ताकतवर जानवरों में से एक शेर की कुछ बातों को जीवन में अपनाने की बात कही गई है। चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं

प्रभूतंकार्यमल्पंवातन्नरः कर्तुमिच्छति।
सर्वारंभेणतत्कार्यं सिंहादेकंप्रचक्षते॥

चाणक्‍य नीति के 6वे अध्याय के इस श्लोक  शेर का उदाहरण देते हुए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि

  1. शेर अपने शिकार को हासिल करने के लिए पहले खुद को एकाग्र करता है। उसी तरह व्यक्ति को अपने लक्ष्य पर पूरी नजर रखनी चाहिए।
  2. शेर अपने शिकार को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगाता है। यानि मनुष्य को भी अपने लक्ष्य को पानी के लिए अपनी पूरी क्षमता लगा देना चाहिए, मेहनत में कमी नहीं रखना चाहिए।
  3. शेर अपने शिकार भागने का मौका नहीं देता है। इसलिए आपको सफलता प्राप्त करना है तो कमजोरी न दिखाएं, अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपने में कमी न आने दें।
  4. शेर जब अपने शिकार करने निकलता है तो उसे पूरा भरोसा होता है कि वह उसे प्राप्त कर लेगा, इसलिए शेर की तरह मनुष्य को भी आत्मविश्वास रखना चाहिए, इसमें कमी नहीं लाना चाहिए।

चाणक्य की इन 6 बातों को हमेशा याद रखें, जीवन में हरदम काम आएंगे

चाणक्य नीति: धन को लेकर चाणक्य की 9 बातें, जानें इसे

Chanakya Niti:  विष भरे घड़े के समान है ऐसे लोगों की संगति, चाणक्य की यह बात गांठ बांध लें, कभी धोखा नहीं खाएंगे

Telegram
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Telegram