मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

छत्तीसगढ़ में अब तक 773.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, इस जिले में सबसे कम बारिश

On: August 21, 2025
Follow Us:
Rainfall in Chhattisgarh
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 773.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1147.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 394.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
 
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 686.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 590.0 मि.मी., गरियाबंद में 680.1 मि.मी., महासमुंद में 603.4 मि.मी. और धमतरी में 697.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 759.5 मि.मी., मुंगेली में 768.9 मि.मी., रायगढ़ में 875.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 644.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 948.2 मि.मी., सक्ती में 799.8 मि.मी., कोरबा में 773.7 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 722.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 644.6 मि.मी., कबीरधाम में 562.2 मि.मी., राजनांदगांव में 714.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 993.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 566.7 मि.मी. और बालोद में 833.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 541.7 मि.मी., सूरजपुर में 878.3 मि.मी., जशपुर में 786.2 मि.मी., कोरिया में 859.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 764.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1017.6 मि.मी., कोंडागांव में 719.0 मि.मी., कांकेर में 924.1 मि.मी., नारायणपुर में 931.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 933.2 मि.मी., सुकमा में 746.5 मि.मी. और बीजापुर में 1011.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

स्वावलंबन के सफर से गायत्री बनी लखपति दीदी

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version