छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 5000 पदों को मिली हरी झंडी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर नई भर्ती को स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले ही 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी जा चुकी थी। अब विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 292 सहायक शिक्षकों के नए पद सृजित किए गए हैं, जिन पर भी भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। इस तरह कुल स्वीकृत पदों की संख्या बढ़कर 5000 हो गई है।

यह महत्वपूर्ण निर्णय वित्त विभाग की सहमति के बाद लिया गया है। इससे न केवल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

राज्य सरकार का यह कदम शिक्षा क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी लेकर आएगा। लंबे समय से शिक्षकीय भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है।

किसानों को बड़ी राहत: तीन श्रेणियों के किसान कर सकेंगे अतिरिक्त दिनों में धान बिक्री