अम्बिकापुर. अम्बिकापुर मुख्यालय के पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में भारी जोश के बीच विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरगुजा संभाग के 6 जिलों कोरिया, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर -रामानुजगंज व जशपुर के युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, सांसद दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सलाहकार राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ये घोषणाएं की
- संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है।
- राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा।
- मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है।
- सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे।
- जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा।
- मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।
नागपंचमी के मौके पर सीएम बघेल ने की 2 महत्वपूर्ण घोषणाएं