Monday, October 2, 2023
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों खाते में ट्रांसफर की...

मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों खाते में ट्रांसफर की राशि

Share This

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरित की। श्री बघेल ने हितग्राहियों के खाते में 15.29 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर की। जिसमें गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि जारी की है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 541.66 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

श्री बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना की देशभर में सराहना की जा रही है। कई राज्य गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं लागू कर रहे हैं। इस योजना ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। किसानों में पशुपालन को लेकर रुचि बढ़ी है।

CM बघेल ने खुद बताया अपने चेहरे की चमक का सीक्रेट


Share This