Thursday, June 8, 2023

ठंडी हवाओं ने गिराया छत्तीसगढ़ का तापमान, ओलावृष्टि की आशंका

More articles

Join to Us

CG Weather रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के कारण मौसम में ये बदलाव आया है। रायपुर, दुर्ग जिले में तेज हवा के साथ-साथ बारिश भी हुई। यह बारिश रात भर रुक-रुक कर होती रही।

ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बीते कुछ दिनों में तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री गिर गया है और मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।

ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। मौसम  विभाग ने जहां-जहां अंधड़ या वज्रपात का खतरा है। वहां लोगों को सतर्क रहने कहा जा रहा है।

बोरे-बासी उत्सव: जानिए छत्तीसगढ़ के इस सस्ते सुपर फूड के बारे में

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल  सकती है। राज्य में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर नमी युक्त हवा है। साथ ही अरब सागर से भी ऊपरी स्तर में नमी आने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की आशंका है। कांकेर जिले और कबीरधाम जिले के आसपास के जिलों में ओलावृष्टि की आशंका है।

CG: बेरोजगारी भत्ता के लिए 16 करोड़ रिलीज, सीएम बघेल ने कहा – युवाओं के लिए उपयोगी होंगे 2500 रुपए

Latest