छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी किए गए

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि...
HomeChhattisgarhकलेक्टर ने घोषित किए स्थानीय अवकाश

कलेक्टर ने घोषित किए स्थानीय अवकाश

WhatsApp Group Join Now

कोंडागांव. जिले के कलेक्टर ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए 4 स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिला कोण्डागांव के लिए कैलेण्डर वर्ष 2025 हेतु 04 स्थानीय अवकाश को लेकर आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार कोंडागांव मेला 04 मार्च 2025 दिन मंगलवार को कोण्डागांव एवं फरसगांव अनुभाग के लिए, केशकाल मेला 01 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को केशकाल अनुभाग के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इसी प्रकार नवाखानी 01 सितंबर 2025 दिन सोमवार को एवं गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को संपूर्ण कोण्डागांव जिला के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।