Friday, February 7, 2025
HomeChhattisgarhकरणीकृपा पॉवर प्रबंधन को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

करणीकृपा पॉवर प्रबंधन को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

WhatsApp Group Join Now

महासमुंद. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह ने मेसर्स करणीकृपा पावर प्लांट, खैरझिटी के प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने नोटिस में कहा है कि 08.09.2024 को दुर्घटना घटित होने से 03 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुये थे तथा दो श्रमिकों की ईलाज के दौरान क्रमशः दिनांक 12.09.2024 को भारत वर्मा एवं दिनांक 14.09.2024 को खिलेश्वर साहू की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना प्लांट प्रबंधन के द्वारा जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें – शराब दुकान बंद रहेंगे, कलेक्टर ने दिए आदेश

जबकि छ.ग. कारखाना नियमावली, 1962 के नियम 108 (2) के अनुसार यदि किसी कारखाने में कोई ऐसी दुर्घटना या अनुसुची में विनिर्दिष्ट की गई कोई ऐसी खतरनाक घटना हो जाए, जिसके परिणाम स्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए या किसी व्यक्ति को ऐसी क्षति पहुंचे जिसके परिणाम स्वरूप उसकी मृत्यु होने की संभावना हो तो, उसकी सूचना कारखाने के प्रबंधक द्वारा जिला मजिस्ट्रेट, उपखंडीय अधिकारी एवं निकटतम थाने के पुलिस अधिकारी को दिये जाने का प्रावधान है। उक्त दुर्घटना की जानकारी 22.09.2024 को सोशल मीडिया एवं अखबारों में उक्ताशय की खबर प्रकाशित होने पर जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। प्लांट प्रबंधन को 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। ऐसा नहीं होने पर दण्डात्मक की जाएगी।

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular