Tuesday, January 21, 2025
HomeChhattisgarhनगर निगमों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल खत्म होने पर कलेक्टर होंगे...

नगर निगमों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल खत्म होने पर कलेक्टर होंगे प्रशासक, अधिसूचना जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने नगर निगम रायपुर सहित प्रदेश के 10 नगर निगमों में जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। इस आशय का अधिसूचना राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 31 दिसम्बर 2024 को जारी किया गया है।

नगर पालिक निगमों में निर्वाचित परिषद् का कार्यकाल समाप्त होने के फलस्वरूप परिषद् की शक्तियों को प्रयोग में लाने तथा उसके कर्तव्यों का सम्पादन किये जाने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

CG Nagar Nigam

जारी अधिसूचना के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में 03 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम बिलासपुर और जगदलपुर में 04 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़ और चिरमिरी में 06 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम अंबिकापुर में 08 जनवरी 2025 तथा नगर पालिक निगम कोरबा में 10 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है।

प्रशासक नियुक्ति की अधिसूचना (पीडीएफ)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular