मुंबई. Maharashtra में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में Corona के 3 मरीज की मौत हो गई और 550 से अधिक नए संक्रमित मिले हैं।
हेल्थ विभाग द्वारा दिए गए आंकड़े के अनुसार रविवार को 562 नए Corona संक्रमित मिले। इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 3,488 हो गई है। मुंबई में Corona के 172 नए मरीज मिले हैं। राज्य के तीन जिलों में Corona का संक्रमण अधिक बढ़ रहा है। Mumbai में 1,070, पुणे में 766 और ठाणे में 616 एक्टिव मरीज हैं।
महाराष्ट्र में पॉजिटिव रेट बढ़कर 9.4 फीसदी तक जा पहुंचा है। यहां हर 100 सैंपल में से 9.4 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 395 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 98.13 फीसदी Corona के मरीज ठीक हो रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में 425 नए Corona संक्रमित मिले थे।
दिल्ली में Corona के 429 नए मामले
दिल्ली में भी Corona संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यह रविवार को Corona के 429 नए मरीज मिले। सात महीने से अधिक समय में यह अधिकतम आंकड़ा है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 16.09 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार को Delhi में Corona से एक मरीज की मौत हुई। दिल्ली में Corona से मरने वालों की संख्या 26,530 हो गई है।
दिल्ली में शनिवार को Corona के 416 नए मामले मिले थे और पॉजिटिविटी रेट 14.37 फीसदी थी। गुरुवार को 295 संक्रमित मिले थे और पॉजिटिविटी रेट 12.48 फीसदी थी। बुधवार को Corona के 300 मामले मिले थे और पॉजिटिविटी रेट 13.89 फीसदी थी।
छत्तीसगढ़: रायपुर सहित 3 जिलों में मिले कोरोना के 12 मरीज, हेल्थ विभाग ने जारी किए आंकड़े